लालगढ़ पैलेस व म्यूजियम, बीकानेर (Lalgarh palace, bikaner)


lalgarh palace bikaner (लालगढ़ पैलेस बीकानेर)
लालगढ़ पैलेस, बीकानेर 
नमस्कार आपका स्वागत है यात्रा मेरे साथ में बीकानेर यात्रा में प्राचीना म्यूजियम देखने के बाद हम चले गए लालगढ़ पैलेस व म्यूजियम देखने के लिए जूनागढ़ दुर्ग से लालगढ़ के लिए आप ऑटो, कैब आदि से जा सकते है लालगढ़ पैलेस को महाराजा गंगा सिंह जी ने 1902 1926 के बीच बनवाया |
महाराजा गंगा सिंह जी ने लालगढ़ पैलेस को आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनवाया था लालगढ़ पैलेस का नाम गंगा सिंह जी के पिता लाल सिंह जी की याद में रखा गया. लालगढ़ पैलेस को एक शाही होटल में बदल दिया गया है इसी पैलेस के एक विंग में वर्तमान रॉयल फैमिली का निवास स्थान भी है लालगढ़ पैलेस में दुनिया की तीसरी निजी सबसे बड़ी लाइब्रेरी भी है
लालगढ़ पैलेस में श्री सादुल म्यूजियम भी है जो सुबह 10 बजे से शाम 5:30 तक खुला रहता है म्यूजियम में राज परिवार की अनेक वस्तुओ को रखा गया है छोटी सी फीस अदा कर के आप सादुल म्यूजियम को देख सकते है


                                                                                      श्री सादुल म्यूजियम में बीकानेर राजघराने की अनेक वस्तुओ को रखा गया है श्री महाराजा गंगा सिंह जी, महाराजा डॉ करणी सिंह जी आदि के समय की वस्तुओ को संभाल कर के रखा गया है शाही परिवार के कपडे मुख्यत महाराजा गंगा सिंह जी के समय के कोट, सिक्के, बर्तन आदि को रखा गया है हमारे द्वारा लिए गये कुछ फोटो  आप देख सकते है  


silver trowel by maharaja ganga singh ganga sagar dam
गंगा सागर डैम जामनगर के नीव रखने के समय महाराजा गंगा सिंह जी के द्वारा काम में ली गई 




ganga singh ji's coat in londan and munich
महाराजा गंगा सिंह जी की फुल ड्रेस लन्दन और म्युनिक में 


इस म्यूजियम का भ्रमण करते समय हमे राजपरिवार की अनेको वस्तुओ को देखने का मोका मिला इस म्यूजियम में हमे बीकानेर राज्य का प्रथम विश्व युद्ध में दिए गये योगदान पर एक लेख भी मिला

लालगढ़ पैलेस व म्यूजियम का फोटो स्लाइड शो विडियो ↓ देखना ना भूले.


आप बीकानेर शहर के अन्य पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण कर सकते है जैसे श्री लक्ष्मीनाथ जी टेम्पल,रामपुरिया हवेली, गजनेर पैलेस भान्देसर जैन टेम्पल, कोट गेट आदि |  बीकानेर शहर भ्रमण के लिए सर्दियों में होने वाला कैमल फेस्टिवल बहुत ही उचित समय होता है गर्मियों में बीकानेर शहर बहुत गर्म रहता है लू भी चलती है गर्मियों में जाने से बचे | बीकानेर शहर वायु मार्ग से, रेल से, सड़क मार्ग से पंहुचा जा सकता है बीकानेर में ठहरने के लिए बहुत से होटल व हॉस्टल है और अगर आप बजट ट्रेवलर है तो श्री राम गेस्ट हाउस बहुत ही अच्छा आप्शन है में भी उसी में रुका था इस गेस्ट हाउस की बुकिंग आप booking.com से कर सकते है 
श्री लक्ष्मीनाथ जी टेम्पल:- 
श्री लक्ष्मीनाथ जी टेम्पल 


श्री गणेश टेम्पल 
जैन टेम्पल :-
जैन टेम्पल 


बीकानेर यात्रा के सभी ब्लॉग पोस्ट देखना ना भूले ↓

आपको यह ब्लॉग कैसा लगा comment कर के जरुर बताये.
आपके कुछ सुझाव है या कुछ पूछना चाहते है तो कृपया हमे contact us में लिखे.
फिर मिलेंगे एक नयी यात्रा के साथ 
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

1AC, 2AC, 3AC, SL, CC, 2S कोच क्या होते है

जयपुर में घूमने की जगह jaipur me ghumne ki jagah, the pink city jaipur

जूनागढ़ (चिंतामणि-Junagarh fort) दुर्ग, बीकानेर यात्रा

Mehrangarh fort jodhpur - मेहरानगढ़ दुर्ग जोधपुर

श्री माता वैष्णो देवी कटरा,(Mata Vaishno Devi) जम्मू यात्रा ब्लॉग-1

TDR क्या होता है टीडीआर केसे फाइल करे

जयपुर का जादू ,जयपुर राजस्थान के गौरवशाली किले और महल

भारतीय रेलवे में प्रतीक्षा सूची (wait list) क्या होती है समझे . (wait list in indian railway)

श्री हरमंदिर साहिब (Golden Temple), दरबार साहिब, मेरा पहला यात्रा ब्लॉग