प्राचीना म्यूजियम (Prachina museum) बीकानेर



नमस्कार, आपका स्वागत है यात्रा मेरे साथ में, जूनागढ़ दुर्ग में ही बने प्राचीना म्यूजियम में बीकानेर राज परिवार की अनेक वस्तुओ को रखा गया है जूनागढ़ दुर्ग के टिकट काउंटर से ही प्राचीना म्यूजियम की टिकट ले सकते है आपसे मात्र 30 रुपये की राशी ली जाती है यह संग्रहालय रोज सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है आप इस म्यूजियम में बीकानेर राज परिवार की परम्परा, शाही कमरा, बीकानेर का पश्चिमी आकर्षण, वैभव शाली वस्त्र दीर्घा, चित्र, नक्काशी, आवागमन के शाही संसाधन आदि का अवलोकन कर सकते है जानते है इस संग्राहलय की कुछ विशिष्ट रोचक जानकारी
राजसी कक्ष:- यह कक्ष 19 की शताब्दी में बीकानेर के राजसी जीवन व्यव्हार में अपनाये गए परिवर्तनों को दर्शाता है सुप्रसिद्ध उस्ता चित्रकारी के फुल पत्तियों से सुसज्जित दीवारे उस समय राजमहलो में सजावट मे प्रचलन में रही. यूरोपीय चित्रकारी के पेंटिंग भी यह देखे जा सकते है 
राजसी कक्ष 

कक्ष की सजावट में यूरोपीय प्रभाव साम्य प्रदर्शित करती वस्तुए जेसे भवन इमारतो में मोडल चित्र विदेशी फूलदान, आरामदायक सोफे, घुमावदार कुर्सी टेबल आदि वस्तुए है
बीकानेर जेल में निर्मित गलीचे और दरिया विख्यात रही है बीसवी सदी के तीसरे दशक में निर्मित एक गलीचा जो राजसी कक्ष में निचे बिछा है.

भारत में वेलवेट का प्रचलन उन्नीसवी शताब्दी में प्रारंभ हुआ और बहुत जल्दी ही यह कुलीन वर्ग की विशेष पसंद भी बन गया इसका प्रयोग कुलीन घरानों में बिछावन के रूप में किया जाने लगा. सुनहरा कार्य भी इसकी सुन्दरता बढ़ाने में सहायक रहा जो सोने और चांदी की कशीदाकारी से किया जाता था 

बीकानेर जाजम निर्माण की एक अनुपम कृति सोने और चांदी के ताने बाने से बुना एक गलीचा जो अपनी निर्माण उत्कृष्टता का प्रतिक है साथ ही इसका आकार (15 गुणा 20 फुट) भी अनोखा है  


सभी फ्रेम चांदी से निर्मित है युरोपीय कला एवम् बनावट के बहुत ही सुन्दर नमूने है इस भांति के कुछ फ्रेम पर बीकानेर राज घराने का राजचिन्ह अंकित है कुछ में बीकानेर के महाराजा व कुछ में महल है
चांदी के फोटो फ्रेम बीसवी शताब्दी पूर्व के 
 किरण सिंहणी सी चढी उर पर खींच कटार भीख मांगता प्राण की अकबर हाथ पसार



प्राचीना म्यूजियम के फोटो स्लाइड शो विडियो देखे↓

पूरा प्राचीना म्यूजियम देखने में आपको लगभग 1 घंटा लग सकता है 
बीकानेर यात्रा के सभी ब्लॉग पोस्ट देखना ना भूले ↓

आपको यह ब्लॉग केसा लगा comment कर के जरुर बताये.
आपके कुछ सुझाव है या कुछ पूछना चाहते है तो कृपया हमे contact us में लिखे.
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

1AC, 2AC, 3AC, SL, CC, 2S कोच क्या होते है

जूनागढ़ (चिंतामणि-Junagarh fort) दुर्ग, बीकानेर यात्रा

TDR क्या होता है टीडीआर केसे फाइल करे

श्री माता वैष्णो देवी कटरा,(Mata Vaishno Devi) जम्मू यात्रा ब्लॉग-1

Mehrangarh fort jodhpur - मेहरानगढ़ दुर्ग जोधपुर

जयपुर में घूमने की जगह jaipur me ghumne ki jagah, the pink city jaipur

श्री माता वैष्णो देवी कटरा,(Mata Vaishno Devi) जम्मू यात्रा ब्लॉग-2

श्री हरमंदिर साहिब (Golden Temple), दरबार साहिब, मेरा पहला यात्रा ब्लॉग

जयपुर का जादू ,जयपुर राजस्थान के गौरवशाली किले और महल

लालगढ़ पैलेस व म्यूजियम, बीकानेर (Lalgarh palace, bikaner)